राजिम ब्रेकिंग: भाजपा के रोहित ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के गढ़ को किया ध्वस्त, अमितेष शुक्ल को 11903 वोट से हराया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजिम से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त किया है। रोहित साहू ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल को 11903 वोट से हराया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत चुनाव हार गए हैं। उनको भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो ने 17600 वोटों से करारी शिकस्त दी है। वहीं 5 मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के खाते में कांकेर की भानुप्रतापपुर, धरमजयगढ़, खरसिया और खुज्जी की सीटें गई हैं। दूसरी ओर भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है।

भाजपा से जीते प्रत्याशी

भाजपा से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव, तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, सरगुजा के लुंड्रा में प्रबोध मिंज, प्रेमनगर से भूलन सिंह मराबी, जशपुर से विष्णु देव साय, कांकेर से आशाराम नेताम, बसना से संपत अग्रवाल, जशपुर से रायमुनि भगत, रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, पश्चिम से राजेश मूणत, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू, धरसींवा से अनुज शर्मा, आरंग से खुशवंत सिंह साहब व लोरमी से अरुण साव को जीत मिली है।

वहीं कांग्रेस की ओर से खरसिया से मंत्री उमेश पटेल, बीजापुर से विक्रम मंडावी, धरमजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, सरायपाली से चातुरीनंद, कसडोल से संदीप साहू और खुज्जी से भोला राम साव ने जीत दर्ज की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

CG ELECTION LIVE UPDATE : छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार! भाजपा पूर्ण बहुतम से आगे, कई प्रत्याशी जीत के करीब, कांग्रेस के कई दिग्गज पीछे

Related Articles

Back to top button