एक ही फंदे से लटके मिले नवदंपती के शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सड़क किनारे पति-पत्नी के शव एक ही फंदे से पेड़ पर लटके मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार सीपत रोड स्थित पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास जयरामनगर परसदा निवासी प्रकाश यादव (26) और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव (22) का शव एक ही कपड़े के फंदे से नीम पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि प्रकाश यादव की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गतौरी निवासी पूर्णिमा से हुई थी। दोनों चिंगराजपारा के कदमपारा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी का काम करता था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी, जिसे लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों ने अलग रहने का निर्णय लिया और सामान समेटकर घर से निकल गए।
सूर्या चौक के पास मिली लाश
सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास पेड़ पर दोनों के शव लटके देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक प्रकाश के पिता दिलहरण यादव का बयान दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, 4 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद











