एक ही पेड़ पर लटके मिले युवक-युवती के शव, मृतकों की नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक और युवती के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके हुए मिले हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र के महुआ बाहरा अंतर्गत पोड़ीडीही इलाके में नहर किनारे खेत के पास स्थित एक आम के पेड़ पर युवक-युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके पाए गए। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर पटके शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन एक ही पेड़ पर दोनों के शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

दो दिनों में दो प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या: एक बच्चे के पिता ने प्रेमिका साथ लगाई फांसी, दूसरे में नाबालिग युवती के साथ युवक का लटका मिला शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button