प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, बाप-बेटे समेत 4 गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद युवक के लाश को जंगल में जंगल में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने जंगल में लाश देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र का है।

पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

जानकारी के अनुसार लोटापानी निवासी जीवन यादव ने अपने बेटे बजरंग यादव (20) की गुमशुदगी की रिपोर्ट 27 सितंबर को थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी थी। इसी बीच 28 सितंबर को एक बाइक करडेगा चौकी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। पुलिस बाइक के बारे में जानकारी हासिल की, तो बाइक बजरंग यादव की निकली। इसी बीच रंगाडीपा जंगल में बजरंग यादव की खून से सनी लाश मिली। गले के पास नाखून से खरोंच के निशान, दोनों हाथों की अंगुलियों और कलाई के पास चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ में आरोपी ने उगले राज

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला की बजरंग यादव मयूरचूंदी गांव में अक्सर आते रहता था। पुलिस की टीम जांच के लिए गांव पहुंची। यहां पता चला कि वारदात के दिन बजरंग यादव और संदीप यादव के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने संदेह के आधार पर संदीप यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदीप पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कड़ाई के सामने सब कुछ उगल दिया। आरोपी ने बताया कि 26 सितंबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर चार लोग आ रहे थे, तभी युवक की बाइक खड़ी मिली।

बाप-बेटा समेत चार गिरफ्तार

आरोपी ने बताया कि उनको बजरंग यादव पर शक हुआ। चारों लोगों ने टॉर्च लेकर उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान बजरंग वहां एक घर के पीछे बाड़ी में छिपा मिल गया। इसके बाद बाप-बेटे और 2 अन्य लोगों ने उसे जमकर पीटा और गला दबाकर हत्या की। इसके बाद लाश को जंगल में फेंक दिए। मामले में पुलिस ने ईश्वर यादव (50), संदीप यादव (23), उग्रसेन यादव (34) और बिरजू यादव (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में युवक की हत्या कर फांसी पर लटकाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल