ले सुरू होगे मया के कहानी : अमलेश के धमाल के बाद यूट्यूबर तलाश रहे मेकर्स

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :- ले सुरू होगे मया के कहानी की सफलता ने छालीवूड इंडस्ट्री को गुलजार कर दिया है। फिल्म बनाने वाले मेकर्स को एक बात तो अच्छी तरह समझ में आ गई कि ओटीटी आए या साउथ का जलजला, सीजी फिल्मों की अपनी अलग दर्शक है। वे घर से निकलते हैं, बस निकालने वाला चाहिए।
इस फिल्म के बाद से इन्वेस्टर भी बढ़े हैं। इसका मतलब बड़े बजट की फिल्म भी बनाई जा सकती है। वैसे ले सुरू होगे को लो बजट की फिल्म मानी जा रही है।दर्शक अमलेश और एलसा घोष की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं
अमलेश की चकरी चलते ही कुछ मेकर्स अब यूट्यूबर्स की तलाश में हैं। अनिल सिन्हा को तो दंतेला में मौका मिल गया वहीं घनश्याम मिरझा दो मेकर्स के कॉन्टेक्ट में हैं। दरअसल, ले सुरू होगे की ओपनिंग में अमलेश के चाहने वाले बड़ी संख्या में पहुंचे थे। किसी भी फिल्म की ताबड़तोड़ ओपनिंग लगना बहुत जरूरी होता है। भीड़ का वीडियो भी प्रचार का आक्रामक तरीका होता है। जब फिल्म छूटे तो दर्शकों की क्रॉसिंग ( देखकर निकलने वाली भीड़ और भीतर जाने वाले दर्शक) भी अपना अलग असर दिखाती है। ये सब तो सेकंडरी रीजन हैं, प्राइमरी बात तो फिल्म का अच्छा होना है जिसमें उसने अच्छे नंबर बटोर लिए।
सिनेमा 36 से :-

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल