फिंगेश्वर ब्रेकिंग : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) फिंगेश्वर :- फिंगेश्वर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साल 2020 से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी राहुल निषाद ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का प्रलोभन देकर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिग का यौन शोषण करता रहा। नाबालिग आरोपी को मना करती, तब भी युवक उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था। नाबालिग यौन शोषण से परेशान हो गई। वो जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ जाकर फिंगेश्वर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी राहुल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्च्ब् की धारा 376 के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल