साइकिल को लेकर विवाद, जीजा-साले ने कर दी युवक की हत्या, चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– साइकिल को लेकर उपजे विवाद में जीजा-साले ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर चाकू से तबाड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
चाकू से किया पांच बार वार
जानकारी के अनुसार धमतरी के मराठा पारा निवासी मृतक शंकर ढीमर अपने दोस्त रितेश के साथ 31 जनवरी की रात्रि करीब 11 बजे पड़ोसी के घर छठी कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम से वापस लौटते समय युवक मराठा मंगल भवन के पास बैठा था। इस दौरान मोहल्ला के ही कुई ऊर्फ मोनू गोंड (29 वर्ष) अपने जीजा जन्मदेव सोरी के साथ आया और पुरानी बातों को लेकर विवाद करते हुए पांच बार चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साइकिल वापस लौटाने की बात पर विवाद
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी ने मृतक शंकर से अपने मामा की साइकिल को वापस लौटाने की बात कही। इसी बात को लेकर आरोपियों और युवक के बीच विवाद बढ़ने लगा। दोनों आरोपियों ने युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ा, तो आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। वहीं घटना में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कुई ऊर्फ मोनू की मां की तीन दिन पहले मौत हुई थी, जिसके शोक कार्यक्रम में शामिल होने जन्मदेव पहुंचा हुआ था। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवविवाहिता को मारकर फांसी पर लटकाया, सास-सुसर और पति गिरफ्तार, ये वजह आई सामने