रिश्ता हुआ शर्मसार: जेठ ने बहु के साथ किया दुष्कर्म, घर में अकेली देख बिगड़ी नियत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल होली के दिन बहु को घर में अकेली देख जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। पीड़िती के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ उसके जेठ ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि होली के दिन उसके पति का मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद उसके पति ने अपने बड़े भाई को बुला लिया। दोनों ने मिलकर मोहल्ले वालों से मारपीट की। इसमें महिला का पति भी घायल हो गया। महिला का पति उपचार कराने अस्पताल चला गया।
इस दौरान महिला और उसका जेठ घर पर थे। इस दौरान उसका जेठ उसके पास आया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकाया और दुष्कर्म किया। पति के लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद बिल्हा थाने में शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छामेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct
यह खबर भी जरूर पढ़े
रिश्ता हुआ शर्मसार: शराबी भाई ने बहन से की अश्लील हरकत, विरोध करने पर दी गालियां