साली पर जीजा की नियत बिगड़ी: अकेली पाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कोरबा में जीजा ने अपनी साली के साथ रेप किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोरबा के रहने वाले नीलेश ने एक साल पहले एक युवती से लव मैरिज की थी। नीलेश शादी के बाद परिवार से अलग होकर पत्नी के साथ रहता था। उसके घर में उसकी साली का आना जाना था, जिस पर भी वह गलत नियत रखता था। आरोपी ने अपनी पत्नी की गैर मौजूदगी में अकेलेपन का फायदा उठाकर साली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती विरोध करती रही, लेकिन जीजा ने जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं पीड़ित ने अपनी दीदी को रो-रोकर आपबीती बताई। जिसके बाद से थाने पहुंचकर पीड़िता ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार का न्यायिक डिमांड के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

महिला की हत्या कर लाश के साथ दुष्कर्म: फिर ढोढ़ी में फेंका शव, ऐसे हुआ मामले की खुलासा

Related Articles

Back to top button