खेत में मिली थी युवक की लाश, पत्नी निकली कातिल, अफेयर की लग गई थी भनक, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बुधवार दोपहर एक युवक की खेत में लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया था। युवक के शरीर में चोट के निशान मिले है। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही थी। मामला सूरजपुर जिले सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को नमदगिरी गांव में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला था। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी शोभराज अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान सुनील देवांगन (30) के रूप में की गई। मृतक मंगलवार रात को बाहर निकला था और फिर वापस नहीं आया। बुधवार को युवक की लाश खेत में मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच में जुट गई।

यह खबर भी जरूर पढ़े : पति की हैवानियत, पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट

पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवांगन 28 वर्ष का गांव के ही राजकुमार केंवट पिता गोपाल केंवट 32 वर्ष से अवैध संबंध है। पुलिस ने जब दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को धारा 302, 201 व 34 के तहत जेल भेज दिया।

गमछे से गला दबाकर की थी हत्या

पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया कि मृतक सुनील देवांगन की पत्नी लक्ष्मी देवांगन के साथ उसका अवैध संबंध है। उसके घर पर उसका आना-जाना था। अवैध संबंध में कोई आड़े न आए इस वजह से दोनों ने मिलकर सुनील की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद 2 जनवरी की रात उन्होंने गमछे से सुनील की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से शव को खेत में फेंक दिया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

खेत में मिली युवक की लाश, मामला संदिग्ध, शरीर में मिले चोट के निशान, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल