दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत: दो की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में दो बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बेल कोटा के रहने वाले शैलेश (20 वर्ष) अपने मामा के घर ग्राम मंगारी में रहता था। गुरुवार की दोपहर वह अपने मामा को छोड़ने बाइक ग्राम बालमपुर गया था। वो बाइक से लौट रहा था कि उसकी टक्कर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से हो गई। दूसरी बाइक ग्राम टूकुपानी कपाट बहरी निवासी संजय पावले (25 वर्ष) सवार था।

Sargujaग्राम बालमपुर मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना सीतापुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल