रिचार्ज कराता था युवक, गर्लफ्रेंड करती थी दूसरे से बात, युवक ने मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेम संबंध में विवाद बना हमले की वजह?

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद राइस मिल परिसर में हड़कंप मच गया। घायल युवती को सहेलियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के ग्राम काना गांव से आए मजदूर पिछले करीब 6 वर्षों से बालाजी राइस मिल में काम कर रहे हैं। शुक्रवार रात अनीता मांडवी अपने कमरे में अकेली सो रही थी। इसी दौरान कमरे से अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पास के कमरे में सो रही सहेलियां बाहर निकलीं तो दुलेश्वर टंडन को हाथ में चाकू लेकर कमरे से भागते हुए देखा।

सहेलियां कमरे के अंदर पहुंचीं तो अनीता मांडवी खून से लथपथ हालत में मिली। इसके बाद उसे तत्काल गुरु अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश करते हुए उसे कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने युवती के साथ प्रेम संबंध होने की बात बताई है। आरोपी का कहना है कि वह युवती के मोबाइल में रिचार्ज कराता था लेकिन युवती किसी दूसरे युवक से भी बातचीत करती थी, जिससे नाराज होकर उसने उस पर चाकू से हमला किया। हालांकि, मामले की पूरी सच्चाई पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शराब पार्टी के बाद प्रेमिका की हत्या, पेट्रोल से जलाया शव, आरोपी युवक गिरफ्तार, दूसरी महिला से संबंध के शक में हुआ विवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button