जीरो बनही हीरो का तीसरा हफ्ता,क्या है वो संदेश जिस पर दर्शक लूटा रहे प्यार

भारती वर्मा की फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पांस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज )सिने 36 :- भारती वर्मा निर्देशित जीरो बनही हीरो को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म ने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर लिया है जबकि नवापारा राजिम में दूसरे सप्ताह चल रही है। फिल्म में राजनीतिक व्यंग्य, हास्य दिल को छूने वाले गीत हैं। मन कुरैशी पहली बार डबल रोल में दिखाई दिए हैं। अखंड सॉन्ग जिसमें अभिनेत्री राखी सिंह का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। राखी ने कहा कि इस तरह का गाना करना मेरे लिए एक अच्छी अपॉर्चुनिटी रही।

उद्देश्य हुआ पूरा
निर्मात्री और निर्देशक भारती वर्मा ने कहा, हमने बड़ी शिद्दत से फिल्म बनाई है। फिल्म के एक एक पहलू पर मेहनत की गई है। फूहड़ता से दूर सामाजिक संदेश और पारिवारिक फिल्म बनाना ही हमारा उद्देश्य था। इस मकसद में हम खरे उतरे हैं। तभी तो दर्शकों का स्नेह फिल्म को मिल रहा है। फिल्मकार की यह जिम्मेदारी होती है कि मनोरंजन के साथ साथ कोई न कोई मैसेज दे।

यह संदेश है फिल्म में
फिल्म गांव की राजनीति पर आधारित है। इसमें बताया गया है कि गांव के मुखिया का ध्येय विकास होना चाहिए। इसके लिए पारदर्शिता जरूरी है। फिल्म में सेनेटरी नैपकिन के इस्तेमाल पर भी फोकस किया गया है। यूथ के लिए खास मैसेज है कि सोशल मीडिया का उपयोग टाइम पास के लिए नहीं बल्कि गांव और समाज की बेहतरी के लिए किया जाए।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल