पति की हैवानियत: पत्नी समेत तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी। मरने वालों में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। चार-चार हत्याओं से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र राम केंवट (34) रोजी-मजदूरी करता था। घर में वह अपनी पत्नी सुकरिता (28) और तीन बच्चों के साथ रहता था। सोमवार की रात उमेंद्र शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसकी पत्नी खाना खाने के लिए बोली, तब वह विवाद करने लगा। बताया जा रहा हैं कि आरोपी को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। संभवतः इसी शक में उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया हैं।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े : गरियाबंद में अवैध संबंध के शक में भाभी की हत्या

तीन बच्चों का भी घोंट दिया गला

देर रात हुई इस विवाद के बाद उमेंद्र ने अपनी दो बेटी और एक बेटे का भी रस्सी से गला घोंट दिया और उसकी हत्या कर दी। पत्नी समेत चार लोगों की हत्या के बाद वह खुद आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। लेकिन वह नाकाम हो गया। जिसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

देर रात आरोपी को गांव लेकर पहुंची पुलिस

आरोपी युवक ने चार लोगों की हत्या की बात पुलिस को बताई । घटना को सुनने पर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। उसे युवक की बात पर भरोसा नहीं हुआ। पुलिस घटना की सच्चाई जानने के लिए आरोपी युवक को लेकर उसके गांव पहुची, जहां कड़कड़ाती ठंड में सभी सो रहे थे। पुलिस घटनास्थल पहुंची, तब उसकी पत्नी के साथ ही आठ साल की बेटी खुशी केंवट, चार वर्षीय निशा केंवट, तीन साल का पवन केंवट की लाश कमरे में पड़ी थी। गांव में चार लोगों की हत्या की खबर मिलते ही लोग दहशत में आ गए। वहीं, पुलिस आरोपी उमेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर: पिता-बेटी की मौत, पत्नी और बच्चे की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button