गरियाबंद ब्रेकिंग: बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, इस बात को लेकर होता था विवाद, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बड़े भाई डंडे से पीट-पीट कर छोटे भाई की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोठीगाँव में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार देर शाम छोटा भाई फूलसिंग घर में था। तभी उसका बड़ा भाई नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसके बाद फिर जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

लहुलूहान होकर बेसुध जमीन पर गिरा

हमले से फूलसिंग लहुलूहान होकर जमीन पर गिरकर बेसुध हो गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना के खबर के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और आरोपी बड़े भाई को पकड़े रखा। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक फूलसिंह 35 वर्ष और फूल कुमार 38 वर्ष दोनों सगे भाई है और दोनों भाइयो के बीच लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

मृतक के है दो बच्चे

इधर घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जा रहा है मृतक के दो बच्चे भी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आगे की कार्यवाही कर रही है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: छात्रावास में छात्राओं से छेड़छाड: संचालक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल