एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, जांच में ये बात आई सामने, पुलिस ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घर पर 2 बहन, 1 भाई और एक साल के बच्चे की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि जादू-टोने के शक में हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कसडोल क्षेत्र के ग्राम छरछेद में चेतराम (45), जमुना बाई केवट (34), दुधमुंहा बेटा (1), यशोदा बाई केंवट (35) पर डंडे-कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा दिया। घर पर चारों की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में कसडोल पुलिस ने गांव के ही 3 आरोपियों रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी परिवार में एक बच्चे को भूत बाधा थी, जिसके लिए मृतक परिवार को जिम्मेदार माना जा रहा था। वहीं मृतक परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी दोषी माना जा रहा था, लेकिन वे घर पर नहीं थे, इसलिए जान बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। फॉरेंसिक की टीम भी बलौदा बाजार से बुलाई गई।

मुआयने के बाद कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कुल्हाड़ी से हमला होने का प्रतीत हो रहा है। 3 संदेहियों को गिरफ्तार किया गया है। फॉरेंसिक की टीम भी जांच कर मौके से सबूत इकट्ठे कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

डबल मर्डर: घर में सो रहे पति-पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन