अभनपुर ब्रेकिंग: अवैध संबंध के शक में बिल्डिंग ठेकेदार की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अभनपुर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक मजदूर ने अपने ठेकेदार की रॉड से ताबड़तोड हमला कर हत्या कर दी है। ठेकेदार की लाश निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला था। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम देवदा के रहने वाले नागेश ध्रुव बिल्डिंग निर्माण का ठेकेदार है। नागेश का अभनुपर थाना अंतर्गत ग्राम सारखी में बिल्डिंग बनाने का काम चल रहा था। वहीं नागेश गांव के हाई स्कूल के पास एक झोपड़ी में रहता था।

Read More News : राजिम ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति

मंगलवार रात को नागेश का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के सिर पर गंभीर निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं बुधवार को शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई।

आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध हत्या

ठेकेदार नागेश के साईट पर डिगेश्वर यादव और उसकी पत्नी रेजा कुली का काम करते थे। डिगेश्वर को ठेकेदार और उसकी पत्नी के अवैध संबंध का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर डिगेश्वर ने लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी डिगेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

क्लिनिक में डॉक्टर ने की महिला की हत्या, इस बात को लेकर था विवाद, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button