घर पर मिली महिला की जली हुई लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक महिला चिमनी की चपेट में आने से जिंदा जल गई। बताया जा रहा है कि घर में बिजली नहीं होने के कारण महिला खाट के पास ढिबरी (चिमनी) जलाई थी। आशंका जताई जा रही है कि चिमनी की चपेट में आने से आग लग गया होगा और महिला की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बलरामपुर जिले के थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम पिपराही निवासी पुष्पा मंडल (65) घर में अकेले रहती थी। महिला खेती बाड़ी का कार्य करती थी। उसका एक बेटा बाहर कमाने गया है। एक बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जो मामा के घर रहता है। पुष्पा मंडल रात को खाना खाने के बाद सो गई थी। चिमनी को बुझाना भूल गई थी।

सुबह मिला महिला का शव

सुबह लोगों ने पुष्पा मंडल के घर से धुआं निकलते देखा तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। पुष्पा मंडल ने दरवाजा नहीं खोला। किसी तरह घर का दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे। खाट पर पुष्पा जली हालत में मृत पड़ी थी। उसके सिर और शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ मिला। लागों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hp8Ev58gX3t5ZVCqAQwd6U

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

मच्छर अगरबत्ती ने ले ली महिला की जान, छोटी सी लापरवाही से गई जान, जानिए कैसे हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button