अभनपुर विधायक ने कार्यकर्ताओं को कहा “गद्दार”, लगाए जमकर आरोप, मचा बवाल, वीडियो वायरल, VIDEO
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने ही पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “गद्दार” तक कह दिया। उनके इस बयान से कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई और कुछ देर के लिए हाथापाई जैसे हालात भी निर्मित हो गए। उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति में भी हलचल पैदा हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो के अनुसार चंपारण मंडल के भिलाई गाँव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने जिला पंचायत चुनाव और कुछ अन्य जगहों में मिली हार को लेकर नाराजगी जताते हुय कहा कि आज के युवा हमारे साथ इसलिए नहीं जुड़ते क्यों कि पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा गद्दारी करते है, और युवा कांग्रेस में जुड़ जाते है।
विधायक ने आगे कहा कि “विधानसभा चुनाव में गद्दारी करने वाले लोग आज प्रवक्ता बनकर जाते हैं।” इससे बड़ी विडंबना क्या होगी की बीजेपी, कांग्रेस पार्टी के व्यक्ति को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ही पार्टी और कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा।
माहौल हुआ गर्म
जिससे मंच पर मौजूद कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। उनके इस बयान पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और मौके पर ही विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने उन्हे विषय पर बात रखने को कहा। देखते ही देखते माहौल इतना गर्म हो गया कि कार्यक्रम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया, लेकिन इस घटना ने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और असंतोष को उजागर कर दिया है।
विधायक के मंच से इस तरह की तीखी टिप्पणी से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पार्टी संगठन इस मामले में कोई स्पष्टीकरण मांगा जाएगा या फिर इसे आंतरिक मामला मानकर शांत कर दिया जाएगा।
वीडियो
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा में भाजपा मण्डल प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने लिया संकल्प











