ब्रेकिंग : राजिम-फिंगेश्वर मार्ग पर चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; पुलिस जुटी जांच में, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम-फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक चलती कार अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह राख में तब्दील हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम किरवई स्थित पुजेरिन दाई मंदिर के पास यह हादसा हुआ। कार चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, हालांकि उसके सिर पर चोट के निशान आए हैं। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल चालक ने बताया कि वह रायपुर का निवासी है और फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम रोबा में भी उसका घर है। किसी काम से वह रोबा आया था और वापस रायपुर लौट रहा था। घटना के समय वह हल्के नशे की हालत में था। चालक के मुताबिक, जैसे ही वह फिंगेश्वर से आगे बढ़ा, कुछ बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगे। आरोप है कि युवकों ने कार रुकवाकर मारपीट की कोशिश की, जिससे घबराकर उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी। इसी दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी।
कुछ ही मिनटों में राख बनी कार

आग इतनी तेजी से फैला कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला। कुछ लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना ने बाद रोड के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। राजिम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता क्लियर करवाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। राजिम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
आगजनी की घटना: खड़ी गाड़ियों को लगाई आग, दो ट्रैक्टर समेत पैराकुटी मशीन जलकर राख











