जंगल में मिली शादीशुदा युवती की लाश, 11 नवंबर से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जंगल से एक शादीशुदा युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। शव की पहचान शामबति (25) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवती 11 नवंबर से लापता थी। मामला जगदलपुर के घोटिया पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

Read More News : जंगल में मिली नाबालिग युवती का कंकाल, 20 दिनों से थी लापता

जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को युवती देवड़ा के साप्ताहिक बाजार जाने घर से निकली थी। जिसके बाद वह घर लौटे ही नहीं। परिजनों गांव में परिचित लोगों के घर पता लगाया। जब युवती के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली तो इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। वहीं एक दिन पहले इलाके के ग्रामीण सुधापाल के जंगल गए हुए थे। जहां एक सड़ी-गली लाश देखी।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं युवती के कपड़े से शव की पहचान परिजनों ने कर ली। युवती ने सुसाइड किया है या फिर हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

छुरा की मेडिकल ऑफिसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पहले भी कर चुकी थी खुदकुशी की कोशिश, इस बात से थी परेशान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल