गरियाबंद ब्रेकिंग – पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: वजह जान चौक जाएंगे आप…
लाश लेकर हत्यारे रायपुर से जतमई के जंगल पहुंचे और फेक दिया घाटी में...

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद:- गरियाबंद जिले के जतमई घाट के नीचे में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।
पति निकला हत्यारा
जानकारी के अनुसार थाना पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम कुसुमपानी घाटी के नीचे में एक युवती की लाश गद्दा में बंधा हुआ मिला था। लाश से बदबू आ रही थी। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भिजवाया और मामले की जांच में जुट गई। इसी बीच मृतक के परिजनों को सोशल मीडियो में माध्यम से लाश मिलने की जानकारी मिली, वे पाण्डुका थाना पहुंचे। जहां मृतिका के पहने कपड़े, अंगुठी, गले में पहने माला तथा पहने जुड़ी को देखकर उसकी पहचान तोमेश्वरी साहू के रूप में की। मृतका के माता-पिता ने बताया कि उसकी बेटी निखिल कुशवाहा से प्रेम विवाह कर रायपुर के इंद्रप्रस्त कॉलोनी डगनिया में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस ने मृतका के पति निखिल कुशवाहा को पकड़कर थाना लायी। निखिल ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होता था। इसी विवाद में तोमेश्वरी की गला घोटकर हत्या कर दी।
पहले मुक्के से मारा, फिर स्कर्फ से गला घोंटा
आरोपी निखिल ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद तोमेश्वरी साहू की बड़ी मॉ इसके घर में आना जाना करती थी। इसी बात को लेकर दोनो में विवाद होते रहता था। फिर तोमेश्वरी द्वारा फैंसी दुकान या मोबाईल दुकान में नौकरी करूंगी बोली थी, तो वह मना करता था तथा दोनो के बीच विवाद होते रहता था। 22 सितम्बर को तोमेश्वरी अपने किसी दोस्त के साथ चली गई थी, जो वापस रात को आई, इसी बात को लेकर फिर दोनों के मध्य लड़ाई झगड़ा हुआ फिर आरोपी गुस्से में घर से चला गया। दूसरे दिन 24 सितम्बर की रात तोमेश्वरी साथ में नही रहना है करके अपना सामान बांध रही थी। जिसे लेकर दोनो में फिर विवाद हुआ, तो आरोपी मुक्के से तोमेश्वरी के जबड़े को मारकर स्कार्प से गला घोट दिया। जब तोमेष्वरी चिल्लाने लगी तो बेड में रखे तकिया से बल पूर्वक दबा दिया जिससे तोमेश्वरी की मृत्यु हो गई। उसकी लाश को किराये की वाहन में डालकर अजय सेन व हरिश ध्रुव के साथ के जंगल में लाकर कुसुमपानी घाटी के नीचे खाई में फेक दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डुका निरीक्षक सूर्यकांत भरतद्वाज, सउनि श्रवण विश्वकर्मा, प्रआर0 ओंकार साहू, लक्ष्मण चंद्रवंशी, आरक्षक सतीश गिरी, टार्जन साहू, भोगचंद कश्यप, विनोद बंजारे, मोहित धुरव तथा विशेष टीम गरियाबंद निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रआर0 अंगद राव, जय प्रकाश मिश्रा, चुड़ामणि देवता, सतीष यादव, आर0 हरिश साहू, सुशील पाठक, यादराम धुरव, रवि सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।