BREAKING : कार ने पिता पुत्र को कुचला, दोनों की मौत, फसल की रखवाली कर रहे थे दोनों

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पिता-पुत्र को कुचल दिया है। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे पिता-पुत्र को कुचल दिया और हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम आशीष खांडेकर, अमरताल गांव का पंच था। दोनों के शव का पोस्टमार्टम आज 17 नवंबर की सुबह किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आशीष खांडेकर, अपने 14 साल के बेटे अभिजीत के साथ सड़क किनारे खाट में बैठकर धान की फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया और हादसे में दोनों की मौत हो गई है।

घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से फरार हो गए। खबर है कि कार में सवार लोगों को भी चोट आई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी और घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button