राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार जारी है। घटना गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राजिम-गरियाबंद मार्ग पर कोपरा और सुरसाबांधा के बीच यह हादसा हुआ। तर्रा निवासी लोमष पटेल अपनी पत्नी बुधियारिन पटेल के साथ समीपस्थ ग्राम जेंजरा के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए थे। शाम को दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुरसाबांधा के आगे पहुंचते ही तेज रफ्तार कार (स्वीफट डीजायर CG 05 AJ 4902) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद लोमष पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी बुधियारिन पटेल का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पांडुका थाना प्रभारी कृष्णा प्रसाद जांगड़े ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button