सावधान ऐसे धोखे में न आए..! गांव की महिलाओं को आटा चक्की लगाने का सपना दिखाया फिर 151 महिलाओं से ठगे 69 लाख, 2 महिला गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गांव की महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 151 महिलाओं से 69 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने दो महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

151 महिलाओं से 69 लाख रुपए की ठगी

पुलिस के अनुसार रायपुर की रहने वाली राखी ध्रुव और पूनम नायक नाम की दो महिलाओं ने मिलकर महासमुंद के 151 महिलाओं से करीब 69 लाख रुपये की ठगी की है। बताया गया कि आरोपी महिला राखी ध्रुव और पूनम नायक ने 2024 में महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का सपना दिखाया। ठगो ने महासमुंद शहर, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं के समूह बनाकर आटा चक्की लगवाने की योजना बताई और हर महिला को 6 हजार रुपये मानदेय देने का वादा किया।

महिलाओं ने भरोसा कर बैंक से निकाले लोन

झांसे में आई पीड़ित महिलाएं

इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में लघु उद्योग स्थापित करने के लिए महिलाओं को बैंक से 40-40 हजार रुपये का लोन लेने को कहा। महिलाओं ने भरोसा कर बैंक से लोन लेकर पैसा इन दोनों महिलाओं को सौंप दिया। कुछ महीनों तक तो किश्त जमा की गई, लेकिन बाद में 6 महीने तक किश्त नहीं भरी गई, जिससे बैंक ने महिलाओं पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। ठगी से परेशान महिलाओं ने जब सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि उन्हें धोखा दिया गया है। उनके साथ ठगी की गई है।

दोनों महिलाए गिरफ्तार, दुर्ग में भी ठगी के मामले दर्ज

बताया गया कि महासमुंद की 50 महिलाओं से दोनों ठग महिलाओं ने 28 लाख 38 हजार, आरंग की 79 महिलाओं से 31 लाख 60 हजार और महासमुंद जिले के ग्राम मुड़ियाडीह की 22 महिलाओं से 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की है। पीड़ित महिलाएं पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को रायपुर से पकड़कर सिटी कोतवाली लेकर आईं। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों पर दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में इसी तरह की ठगी के 2 मामले दर्ज हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: शिक्षिका हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, गेमिंग ऐप के चक्कर में गवांए 17 लाख रुपए, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन