सस्पेंश खत्म! छत्तीसगढ़ को मिला नया सीएम: भाजपा विधायक दल की बैठक में तय हुआ नाम, जानें कौंन है नया सीएम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में नया सीएम को लेकर सस्पेंश खत्म हो गया है। विधायक दल की बैठक में भाजपा ने सीएम चेहरे को सामने रख दिया है। भाजपा छत्तीसगढ़ में बहुत ही चौकाने वाला नाम सामने आया है।

बता दें कि आज सुबह से केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक रखी गई थी। जिसमें सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति दी है। अब छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसकी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता बैठक में मौजूद हैं। इससे पहले रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय के साथ पर्यवेक्षकों ने चर्चा की। दूसरी तरफ, ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ने सबसे पहले मुख्यमंत्री के लिए आदिवासी चेहरे का नाम सामने लाया था। छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ने सबसे पहले ही विष्णु देव साय का नाम सामने लाया था।

कौन हैं विष्णुदेव साय

विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से जीत दर्ज की है। विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। इतना ही नहीं साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होगी है। साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री बनाया गया, जिसके बाद इन्होंने संगठन से इस्तीफा दे दिया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

छत्तीसगढ़ को मिलेगा आदिवासी सीएम चेहरा? विधायक दल की बैठक में लगेगी मुहर!, भाजपा ने इस नेता को किया सबसे आगे

Related Articles

Back to top button