मुख्यमंत्री साय ने जारी किया 2 साल का बकाया बोनस: किसानों को मिला 3,716 करोड़ रूपए बोनस राशि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) अभनपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन दिवस पर रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बेन्द्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में शामिल हुए । मुख्यमंत्री श्री साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू आदि उपस्थित थे।

किसानों के खातों में पहुंचा 2 साल का बकाया बोनस

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है।

मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे

सीएम साय ने कहा कि किसान आज काफी खुश हैं। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे। गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे।

हम हर वादा पूरा करेंगे

विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं बहनों के खाते में साल में 12000 जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है। हम हर वादा पूरा करेंगे। युवाओं के साथ धोखा न हो इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी का आदेश जारी

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने किसानों के हित में निर्णय लिया और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है उसे भी हम जल्द पूरा करेंगे। हमने 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की भी व्यवस्था की है इस संदर्भ में हमने आदेश जारी कर दिया है। हम किसानों से उनका पूरा धन खरीदेंगे और जरूरत पड़ने पर समय सीमा भी बढ़ाएंगे।

इससे पहले रायपुर के अभनपुर में बेंद्री गांव में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गांव-गांव सड़कें, किसान को क्रेडिट कार्ड अटल जी ने सोचा तो मिला।

विजय शर्मा ने कहा कि, नई सरकार बनती है तो लोग फूल-माला पहनने में रहे जाते हैं। हमारी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास देने का फैसला लिया। धान का बकाया बोनस अभी नहीं देना था, लेकिन सीएम इसे अनुपूरक बजट में लेकर आए और पास कराया।

कार्यक्रम समारोह के पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम बेन्द्री में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। श्री साय ने स्टॉल पर मौजूद विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली। News Updating…

CM साय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

CM साय मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, संभावित लिस्ट आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन