घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के बच्चे को ट्रेलर ने कुचला, मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा घर के सामने खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना बिलासपुर जिले के तोरवा इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, ढाई साल के इफजान अली का घर तोरवा इलाके के लालखदान मस्जिद के पास है। वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा देख बच्चे की मां चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन दौड़े-दौड़े बच्चे के पास पहुंचे और खून से लथपथ उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग रहा था, जिसे मोहल्ले के लोगों ने रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में चालक ने अपना नाम चैतराम कंवर (29) निवासी ग्राम करमा थाना सीपत बताया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि इफजान अली लालखदान निवासी डॉ. इकबाल अली के पुत्र, शहज़ाद अली के पोते और बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और परिचितों में गहरा आक्रोश और दुख है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी बच्ची, ट्रेलर ने कुचला, दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button