नए जगह पर शिफ्ट होंगे CM विष्णुदेव साय! बदला गया सीएम हाउस का पता, जानिए कहां है नया मुख्यमंत्री निवासी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब नई जगह पर शिफ्ट होंगे। सीएम सचिवालय के अफसरों की माने तो नए मुख्यमंत्री नवा रायपुर में बने नए मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे। फिलहाल साय शंकरनगर स्थित बंगला पहुना में रह रहे हैं।

फाइल फोटो सोशल मीडिया से ली गई है

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिविल लाइन के सीएम हाउस में नहीं रहेंगे। वे नवा रायपुर में बने मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट होंगे। साय राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो नए सीएम भवन में शिफ्ट होने वाले हैं। बता दें कि अभी तक मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय अजीत जोगी, डॉ. रमन सिंह और भूपेश बघेल सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस में रहे हैं।

नए साल में हो सकते है शिफ्ट

फाइल फोटो सोशल मीडिया से ली गई है

नई जगह पर शिफ्टिंग को लेकर कवायद तेज हो गई है। यही वजह है कि लोक निर्माण विभाग ने सीएम हाउस बनाने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वे हर हाल में 31 दिसंबर तक नया सीएम हाउस विभाग को हैंडओवर कर दें। विभाग का दावा है कि सीएम हाउस का काम लगभग पूरा हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की चुकी है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने ही सीएम हाउस में कुछ बदलवा किए गए थे बसी उसी काम को पूरा किया जा रहा है। इसलिए बंगला हैंडओवर करने में कोई दिक्कत नहीं है।

सिविल लाइन के सीएम हाउस में रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री के नवा रायपुर में शिफ्ट होने के बाद सिविल लाइन के सीएम हाउस को पूर्व मुख्यमंत्री और अभी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अलॉट किया जाएगा। वे अपनी पसंद से इस बंगले में रहेंगे। मुख्यमंत्री साय ने भी उनकी पसंद को हरी झंडी दे दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

कानून व्यवस्था को लेकर सीएम साय के सख्त निर्देश: प्रदेश में कानून का राज दिखना चाहिए

Related Articles

Back to top button