गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने किया पदभार ग्रहण, बने गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने आज जिला कार्यालय में निवर्तमान कलेक्टर दीपक अग्रवाल से कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर दीपक अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर नवपदस्थ कलेक्टर को शुभकामनाएं दीं।

भगवान सिंह उईके 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और गरियाबंद जिले के 13वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगी, ताकि अधिक से अधिक आमजन लाभान्वित हो सकें।

भगवान सिंह उईके इससे पूर्व उत्तर बस्तर कांकेर जिले के अंतागढ़ में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर अरविंद पांडे, प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 41 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 11 जिलों के कलेक्टर बदले, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Back to top button