विधायक एवं कलेक्टर ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक, जिले में प्रगतिरत कार्यो की जानकारी लेकर दिये आवश्यक निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजिम विधायक रोहित साहू एवं कलेक्टर बीएस उइके ने विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले मे चल रहे विभागीय कार्यो एवं उनकी प्रगति की जानकारी ली। साथ ही प्रगतिरत कार्यो को तेजी से पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिये। विधायक एवं कलेक्टर ने विभिन्न कार्यो को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। साथ ही कार्यो को पूर्ण करने आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किये।

विधायक श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। जिले को भी कई विकास कार्याे की सौगात मिली है। शहर में आधुनिक ऑडिटोरियम और खेलकूद की सुविधओं के लिए मिनी स्टेडियम भी बनाया जाएगा। श्री साहू ने इसके लिए उपयुक्त जगह के चिन्हांकन के लिए आवश्यक सुझाव राजस्व अधिकारियों को दिये। साथ ही जिला मुख्यालय में 220 बेडयुक्त अस्पताल की भी स्वीकृति मिली है, इसके लिए भी कार्यो में प्रगति लाने को कहा। नगर पालिका गरियाबंद में मजरकट्टा से नई सर्किट हाउस तक 43 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 3 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए बिजली, पाईप लाइन सिप्टिंग एवं विस्थापन की आवश्यक की कार्यवाही नियमानुसार करने के निर्देश दिये गए।

उन्होंने बताया कि राजिम से छुरा तक दो लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। विधायक श्री साहू ने सभी विकास कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये। कलेक्टर श्री उइके ने शासन के निर्देशानुसार सभी विकास कार्यो को तेजी से पूर्ण करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किये। इस दौरान बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, पुलिस अधीक्षक  निखिल राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, प्रकाश राजपूत, नवीन भगत सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के बीच चर्चा, बाहर से आए लोगों की सूचना थाना में देने हेतु लिया गया निर्णय

Related Articles

Back to top button