राजिम ब्रेकिंग : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुबह दोस्तों को भेजा था मैसेज, सुसाइड नोट बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामला गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पाण्डुका क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरूद में सुबह करीब 10.30 से 11 बजे के बीच एक युवक ने फांसी लगा ली। मृतक की पहचान भीष्मपितामह ध्रुव (30 वर्ष) के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था माता पिता काम पर गए हुए थे। जब युवक की बहन स्कूल से घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद घटना की सूचना गांव के सरपंच, परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें युवक ने कुछ पुराने हादसे का जिक्र करते हुए माता पिता को परेशान ना करने की बात लिखी है। साथ ही उसने इसके लिए माफी भी मांगी है। मृतक भीष्म के दोस्तों के अनुसार आज सुबह करीब 9.30 बजे उसने गुड मॉर्निंग का मैसेज भी किया था।
फिलहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। घटना से परिजन सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK