घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिले पति-पत्नी के शव, प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घर के अंदर पति-पत्नी के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। महिला का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। वहीं पति का शव फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम केशला निवासी इंदिरा साहू (63) का शव बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। वहीं उसके पति घनश्याम साहू (75) का शव फंदे से लटका मिला। सुबह परिजनों ने दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात बुजुर्ग दंपती के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गर्दन और शरीर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शरीर से अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति ने बगल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के शरीर पर धारदार हथियार के हमले के निशान मिले हैं।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6
यह खबर भी जरुर पढ़े
बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, घर से बदबू आने पर हुआ खुलासा, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका