युवक की हत्या के बाद नदी किनारे दफनाया शव, जांच में जुटी पुलिस, संदिग्धों से कर रही पूछताछ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महासमुंद जिले में एक युवक का शव नदी किनारे दफना दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना गांव के कोटवार ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। मामला बागबाहरा थानाक्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवा में जोंक नदी के किनारे एक युवक की हत्या कर शव दफनाने का मामला सामने आया है। गांव के कोटवार ने इसकी सूचना बागबाहरा पुलिस को दी। सूचना के बाद बागबाहरा एसडीओपी यूलंडन यार्क, थाना प्रभारी प्रवीण चौहान और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट हरिश घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नदी किनारे दफन युवक के शव को खोदकर बाहर निकलवाया । शव की शिनाख्त ग्राम रेवा निवासी महेश धृतलहरे (34) के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बागबाहरा सीएचसी भेज दिया।

3 संदिग्धों से की जा रही पूछताछ

थाना प्रभारी प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि रेवा गांव के कोटवार से सूचना मिली की जोंक नदी के तट पर कब्र नुमा बना हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची।घटना स्थल के आसपास पुलिस को खून के धब्बे भी मिले हैं। शव को निकालने पर उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तवित स्थिति सामने आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं 3 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

युवक की हत्या कर शव दफनाया, महीने भर बाद ऐसे हुआ खुलासा, मौत का मंजर देखने उमड़ पड़ा पूरा गांव

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल