ब्रेकिंग : गरियाबंद में रिटायर्ड कृषि विस्तार अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकते मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रिटायर्ड कृषि विस्तार अधिकारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिले के देवभोग थाना क्षेत्र की है।

फंदे पर लटके मिला शव

जानकारी के अनुसार देवभोग के मांझी पारा में कृषि केंद्र संचालक जितेंद्र कुशवाहा (38) ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जितेंद्र रिटायर्ड कृषि विस्तार अधिकारी आर डी कुशवाहा का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसके निजी स्टाफ ने उसे कॉल किया, लेकिन जितेंद्र ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसके मकान में जाकर आवाज लगाई, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं मिला।

कान में लगाया था इयरफोन

स्टॉफ ने इसकी जानकारी जितेंद्र के परिजन को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर गए, जहां कमरे में जितेंद्र का शव फंदे पर लटका था। मृतक ने कान में इयरफोन लगाया था और पास पास में टेबल पर उसका मोबाइल रखा था। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक की शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चों भी है। जितेंद्र सप्ताह में दो से तीन दिन देवभोग में रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक ने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

जंगल में एक ही फंदे पर लटके मिले युवक और युवती की लाश, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, युवती की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button