नवापारा ब्रेकिंग: नदी किनारे मिली युवक की लाश, इस बात की आशंका, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नवापारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नदी किनारे डेम के पास एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला नवापारा थाना क्षेत्र का है।

गरियाबंद नगर पालिका में पदस्थ था मृतक

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पारागांव-पितईबंध एनीकट के पास एक युवक की लाश ग्रामीणों ने देखी। जिसके बाद इसकी सूचना गांव के कोतवाल और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान पारागांव के रहने वाले भानु देवांगन के रूप में हुई है। मृतक गरियाबंद में PHE विभाग में पदस्थ था।

Read More News : आचार संहिता का उल्लंघन: कुर्रा पंचायत सचिव सस्पेंड

15 अक्टूबर से था लापता

नवापारा थाना के एएसआई आरके साहू ने बताया कि मृतक भानु देवांगन की लाश आज सुबह पारागांव एनीकट के पास मिली है। शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतक 15 अक्टूबर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो, 16 अक्टूबर को परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Read More News : नवा रायपुर में स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई

जांच में जुटी पुलिस

बताया गया कि मृतक की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। उसका कुछ दिनों पहले ही डिलीवरी हुई है। घटना में बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। परिजनों एवं आसपास लोगों से बयान लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: इस बात से था नाराज, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button