देशी शराब भट्टी के पीछे मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देशी शराब दुकान के पीछे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामला महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार महासमुंद शहर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 353 से सटे सितली नाला क्षेत्र में स्थित देशी शराब भट्टी के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान क्लब पारा वार्ड क्रमांक 26 निवासी हेमंत दीवान (45 वर्ष) के रूप में की गई है।

सुबह घर से निकले, रातभर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार हेमंत दीवान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। शनिवार को परिचितों से सूचना मिली कि उनका शव देशी शराब भट्टी के पीछे झाड़ियों में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि हेमंत लंबे समय से शराब सेवन के आदी थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पूर्व इसी शराब भट्टी के समीप एक नाबालिग सहित तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। ऐसे में एक बार फिर उसी क्षेत्र में शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

टीचर की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिली जली हुई लाश, सुसाइड नोट बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button