छुरा ब्रेकिंग: फंदे पर लटके मिला युवक का शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- छुरा क्षेत्र में एक युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार छुरा क्षेत्र के ग्राम जुनवानी निवासी 25 वर्षीय विनोद कुमार गौली की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात वह अपने खेत में हार्वेस्टर मशीन के जरिए धान की कटाई कर रहा था। गुरुवार की सुबह 3 बजे वह काम खत्म कर घर लौटा। सुबह उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। गांव का माहौल मातम में बदल गया।
भाई के साथ मिलकर काम करता था विनोद
ग्रामीणों के अनुसार विनोद अपने बड़े भाई के साथ हार्वेस्टर मशीन से फसल कटाई का काम कर रहा था। क्षेत्र में रबी फसल की कटाई जोरों पर चल रही है। इसलिए विनोद देर रात तक धान की कटाई में व्यस्त था। परिजनों ने बताया कि विनोद देर रात काम से लौटा था। काम से आने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो परिजनों के होश उड़ गए।
पुलिस जांच में जुटी
कमरे के अंदर विनोद का शव दरवाजे से सटे छत के हुक पर गमछा के सहारे लटक रहा था। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गहरे सदमे में परिवार
घटना के बाद मृतक का परिवार गहरे सदमे में है। वे कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। ग्रामीणों के अनुसार विनोद का परिवार मूल रूप से इस गांव का नहीं था। उसके पिता वन विभाग में कार्यरत थे और सरकारी सेवा के दौरान वर्षों पहले इस गांव में आकर बस गए थे। विनोद गांव में ही पला-बढ़ा था। वह एक कुशल पैड वादक था। बताया जा रहा है कि विनोद कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। वह अक्सर अकेला रहता था और तनाव में भी देखा जाता था। आशंका है कि मानसिक तनाव के कारण उसने आत्महत्या की होगी।
अधूरी रह गई जिंदगी की फसल…
एक तरफ खेत में फसलों की कटाई पूरी हो गई। वहीं दूसरी तरफ विनोद की जिंदगी की डोर कट गई। गांव में हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि क्या यह अचानक उठाया गया कदम था या इसके पीछे कोई और वजह है?
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा ब्रेकिंग: ऑटो सेंटर संचालक की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश