गरियाबंद ब्रेकिंग: फुलझर डैम के पास मिला युवक का शव, घटनास्थल पर मिली मृतक की बाइक, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां डैम के पास एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मैनपुर कला स्थित फुलझर डैम जाने वाले रास्ते पर बुधवार सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने एक अपाचे बाइक (क्रमांक ओडी 24 जे 8424) खड़ी देखी। पास जाकर देखने पर पेड़ से एक युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने तत्काल मैनपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त की। मृतक की पहचान आलेख चरण भक्त पिता कृष्ण चंद्र भक्त, निवासी बड़ाभरंडी, जिला नबरंगपुर (ओडिशा) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के परिजनों द्वारा ओडिशा में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या या मौत अन्य किसी कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
फिंगेश्वर क्षेत्र में स्कूल के सामने युवक ने लगाई फांसी, अर्धनग्न हालत में मिला शव, इलाके में सनसनी











