फांसी पर लटके मिली महिला की लाश, मामला संदिग्ध, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक महिला की लाश संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटके हुई मिली है। महिला की मौके बाद मायके वालों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए किसी दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध होने की बात कही जा रही है। मामला कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को ग्राम तरदा में कविता जायसवाल (24वर्ष) की लाश फांसी के फंदे पर लटे हुई मिली है। कविता जायसवाल का मायका मुंगेली जिला के पदमपुर है। उसकी शादी शादी उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ हुई थी।

कविता के भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के 6 महीने तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उसके बाद पति कामेश जायसवाल के किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध होने की बात पता चली। इसी कारण घर मे कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार हो रहे थे।

दूसरे युवती से अवैध संबंध का शक

बताया जा रहा है कि मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कविता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसके जीजा का किसी दूसरे युवती के साथ अवैध संबंध था। इसके बाद से दोनों के बीच में अक्सर विवाद होते रहता था। बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं मानता था। किसी दूसरी लड़की को लेकर घूमता है।

परिजनों का बयान दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

इस बात पर कविता ने बार-बार आपत्ति जताई लेकिन वो नहीं माना और परेशान थी। इसके चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। बहरहाल कविता के मौत के बाद मायके वाले सदमे में है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उरगा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। कविता की मौत को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

 

Related Articles

Back to top button