खून से लथपथ मिली युवक की लाश: इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार डौंडी मुख्यालय से लगे ग्राम अवारी में एक युवक लाश मिली है। मृतक की पहचान भाव सिंह गायकवाड उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक का शव एक किलोमीटर दूर गांव के ही रहने वाले धनसिंह नामक ग्रामीण के घर के पास मिली है। घटना की सूचना पर डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर किसी वजनदार चीज से प्रहार कर हत्या के घटना को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की भी बात सामने आ रही है। वहीं मृतक युवक के खिलाफ करीब एक वर्ष पूर्व छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज हो चुका है। बहरहाल पूरे मामले में डौंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम  रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तवित स्थिति स्पष्ट होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी: कंबल में लिपटी मिली थी महिला की लाश, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film