ब्रेकिंग: दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल, राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में बाइक और मोपेड़ की जोरदार टक्कर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। पहली घटना गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से है, जहां बाइक और मोपेड (सुपर एक्सएल) की जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में बुजुर्ग सहित तीन लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरी घटना बलौदाबाजार जिले से है, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।

पहली घटना राजिम क्षेत्र से है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में ग्राम किरवई के पास बाइक और मोपेड की जोरदार टक्कर हुई है। इस हादसे में मोपेड चालक बुजुर्ग और बाइक में सवार दो युवक घायल हुए हैं। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल ग्राम कुम्ही के निवासी बताया जा रहे हैं।

ट्रैक्टर के इंजन से टकराई बाइक

दूसरी घटना बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है। पलारी-बलौदी मार्ग पर बलौदी नहर के पास आज सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि युवक पलारी से बलौदी की ओर जा रहा था। बलौदी मोड़ पर वह अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक सीधे ट्रैक्टर के इंजन से जा टकराई। ट्रैक्टर बम्हनी रेत घाट से पीएम आवास के लिए रेत लेकर टिपवान गांव जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अत्यधिक तेज गति से आ रही थी। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत में पलट गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले से लापता युवक की उड़ीसा में मिली लाश, हत्या की आशंका, पास में मिली जली हुई बाइक

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल