नेहरू घाट नवापारा में गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर दीप महायज्ञ एवं गंगा महाआरती 14 मई को, सुबह चलाया गया स्वच्छता अभियान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ नवापारा राजिम के परिजनों एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा नेहरू घाट के पास सुबह 6 बजे से 8 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जल ही जीवन हैं और वृक्ष जीवनसाथी हैं। भारतीय संस्कृति में जल स्रोतो तालाब,नदी,नलकूप,सागर आदि और वृक्षो का स्थान अति महत्वपूर्ण हैं। जल स्रोतों की स्वच्छता,वृक्षरोपण बहुत ही पुण्य का कार्य है। जिसे हम सभी को अभियान चला कर करना चाहिए। इसी कड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार नवापारा राजिम के सभी परिजन एवं नगरवासियों द्वारा गंगा सप्तमी पर्व में दीप महायज्ञ एवं त्रिवेणी संगम में महानदी मैया की महाआरती शाम 5 बजे से की जाएगी।
इसमें नगरवासी सहित आस पास के गायत्री परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। गायत्री शक्तिपीठ नवापारा के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुदर्शन वर्मा ने नगरवासियों से अपील की है कि थाल में 5 दीपक सजाकर अवश्य पधारे ।
आज सुबह सफाई महाभियान में हरिशंकर सिन्हा, कस्तूरी साहू, संगीता श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा, सी एम ओ प्रदीप मिश्रा, दिनेश यादव, दिनेश साहू संपत साहू, राजू सेन, डा खिलावन सिन्हा, यशवंत साहू, बलराम यादव, अतिक खान, ओमप्रकाश सिन्हा,,भामाशाह सद्भाव समिति के अध्यक्ष मोहन लाल मानिकपन, उपाध्यक्ष रोमन साहू, धनमती साहू, किरण सोनी, उमा कंसारी, रामबाई सोनकर, शांति देवांगन, बहुर राम साहू, चैतन्य तारक, प्रेम साहू, मीडिया प्रभारी गायत्री शक्तिपीठ राजिम से वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन गुप्ता, संतोष साहू, संरक्षक युवा प्रकोष्ठ पूरन लाल साहू, सह समन्वयक की भागीदारी रही।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW
यह खबर भी जरूर पढ़े
नारी सशक्तिकरण कार्यशाला : नारी यदि चाहेगी तो घर, परिवार व राष्ट्र की दिशा व दशा मोड़ दे