ABVP छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने दीपक साहू, कार्यकर्ताओं ने कहा- नवापारा इकाई के लिए गौरव की बात

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ का 57वाँ प्रांत अधिवेशन राजनांदगाँव में संपन्न हुआ। जिसमें बलौदाबाज़ार विभाग के तिल्दा जिले के नवापारा इकाई के नगर मंत्री दीपक साहू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे दायित्व दिया गया, जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष प्राध्यापक अमित बघेल द्वारा अधिवेशन के प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा सत्र के दौरान दी गई। 

इसकी सूचना विभाग संयोजक राधेश्याम साहू द्वारा नवापारा इकाई के सभी कार्यकर्ताओं को मिली। सूचना पर सभी कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और दीपक साहू को बधाई देने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह दायित्व संगठन को मजबूत करने और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम प्रदेश में शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही तिल्दा जिले के एक कार्यकर्ता को मुख्य ध्वजों में से एक ध्वज पकड़ना रहता है, जिसका सौभाग्य नवापारा इकाई के महाविद्यालय प्रमुख सागर सोनी को प्राप्त हुआ। यह भी नवापारा इकाई के लिए गौरव की बात है।

इसके साथ ही इस अधिवेशन में कोषाध्यक्ष अभिषेक कंसारी व विद्यालय प्रमुख ईश्वर देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नगर उपाध्यक्ष धनेंद्र साहू, नगर सहमंत्री दिपेश सेन व स्वास्तिका जांगड़े, कार्यालय प्रमुख कुनाल साहू, SFS प्रमुख आयुष रजक, NSS प्रमुख साहिल सोनी, खेलों भारत प्रमुख धर्मेंद्र साहू, तेजेश्वर साहू, लक्ष्य साहू, शत्रुघन निषाद, पंकज जैन, शैलेंद्र साहू, नागेंद्र चक्रधारी, सुशील साहू, देवव्रत चक्रधारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पारिवारिक सदस्यों द्वारा बधाईंया प्रेषित की गयी।

इस अवसर पर नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अभनपुर इकाई के कार्यकर्ता राधेश्याम साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बलौदाबाजार विभाग के पुनः विभाग संयोजक का दायित्व दिया गया। वहीं, भावेश नवरंगे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला – तिल्दा (रायपुर ग्रामीण) का जिला संयोजक बनाया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

ABVP छत्तीसगढ़ का 57वां प्रदेश अधिवेशन : अभनपुर इकाई के राधेश्याम साहू व भावेश नवरंगे को मिली जिम्मेदारी, तीन प्रमुख प्रस्ताव पारित

Related Articles

Back to top button