रंगों के बीच सियासी गुलाल, राज्यसभा को लेकर गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति, कांग्रेस से धनेंद्र साहू का नाम तेज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– (होली समाचार) होली के रंगों के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी इस बार सियासी गुलाल उड़ता नजर आ रहा है। देशभर में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। प्रदेश में भी राज्यसभा की खाली हो रही सीटों को लेकर दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। इन्हीं चर्चाओं के बीच अभनपुर क्षेत्र के कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू का नाम तेजी से उभर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, संगठन और सामाजिक समीकरणों को साधने की कवायद के तहत पार्टी नए चेहरे पर दांव खेल सकती है। अभनपुर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले धनेंद्र साहू का नाम इसी रणनीति के तहत चर्चा में बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन सियासी गलियारों में उनके नाम को लेकर कयासों का दौर जारी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी सामाजिक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक निष्ठा को ध्यान में रखकर उम्मीदवार तय कर सकती है। ऐसे में अभनपुर जैसे राजनीतिक रूप से सक्रिय क्षेत्र से किसी चेहरे को मौका मिलना समीकरणों को साधने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू

इधर, होली के मौके पर कार्यकर्ताओं के बीच भी यह चर्चा रंग पकड़ रही है। कोई इसे ‘होली स्पेशल सरप्राइज’ बता रहा है तो कोई इसे सिर्फ सियासी अफवाह करार दे रहा है। अब देखना यह होगा कि रंगों के इस त्योहार के बाद पार्टी की ओर से किस नाम पर अंतिम मुहर लगती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ की राजनीति में होली के रंग के साथ-साथ राज्यसभा की सीटों का रंग भी चढ़ता नजर आ रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग : राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मिला मौका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button