इंटर्न कर रही डॉक्टर छात्रा ने की आत्महत्या: हॉस्टल में सहेली के रूम में लगाई फांसी, PHC में कर रही थी इंटर्नशिप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- इंटर्नशिप कर रही डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मृतका एमबीबीएस करने के बाद इस साल इंटर्नशिप कर रही थी। घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला बिलासपुर जिले का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका भानु प्रिया सिंह 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी। साल 2023 में वो पास आउट हुई थी। जिसके बाद अंबिकापुर के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी।। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। वह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में रुकी हुई थी। रविवार दोपहर उसने अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय भानू ने खुदकुशी की उस वक्त उसकी सहेली रूम में नहीं थी।

दूसरे कमरे में रह रही मेडिकल छात्राओं ने जब कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते भानु को देखा तो उन्होंने उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी साँसे थम चुकी थी। घटना की जानकारी सिम्स के डीन, परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। भानुप्रिया ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इन कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस, परिजन और मृतिका के करीबियों से पूछताछ कर रही है।

शहरी स्वास्थ्य केंद्र में थी पदस्थ

बताया जा रहा है कि डॉ. भानू प्रिया सिंह सरगुजा के सीतापुर जिले के गुतुरमा की निवासी थी। बिलासपुर सिम्स में 2018 में उसने एमबीबीएस में प्रवेश लिया था और पास आउट होने के बाद इस साल उसने इंटर्नशिप पूरा किया था। डॉ. भानू प्रिया की पोस्टिंग अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हमर क्लीनिक में थी। उसने करीब एक माह पहले ही जॉइनिंग की थी। गोधनपुर में वह रहकर काम कर रहीं थी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

कन्या छात्रावास में फांसी पर लटके मिली छात्रा की लाश, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button