राजिम मजार से दानपेटी की चोरी, महानदी किनारे तोड़कर निकाले रुपए, महिला सहित एक नाबालिग गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम स्थित मजार से दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम में से 5 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। शेष राशि खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मजार में खिदमत का कार्य करने वाले प्रार्थी ने 21 फरवरी 2026 को थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की सुबह लगभग 4 बजे नियमित सेवा के दौरान मजार में रखी तामिर पेटी (दानपेटी) सुरक्षित थी। इसके बाद वे घर चले गए। दोपहर में लौटने पर दानपेटी गायब मिली। आसपास एवं जमात के लोगों से पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। दानपेटी में करीब 25 से 30 हजार रुपये चढ़ावे की राशि होने का अनुमान था।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ाए आरोपी

शिकायत पर राजिम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी राजिम ने मुखबिर तंत्र एवं पुलिस टीम को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपी महिला सोनम उर्फ मुंडी मरकाम (20 वर्ष) निवासी गांधीनगर देवारपारा राजिम तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे कबाड़ी का काम करते हैं। 20 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे वे मजार में विभूति (भभूत) लेने गए थे। इसी दौरान उन्होंने लोहे की दानपेटी को बोरी में भरकर चोरी कर लिया और खंडोबा मंदिर के पीछे महानदी किनारे ले जाकर उसका कुंदा तोड़ दिया। अंदर से मिले कुल 7,500 रुपये आपस में बांट लिए।

नाबालिग और महिला गिरफ्तार, 5000 बरामद

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1,000 रुपये तथा नाबालिग बालक के कब्जे से 4000 रुपए कुल 5,000 रुपये बरामद किए हैं। शेष राशि खर्च किए जाने की बात सामने आई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 305, 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : सूने मकान में सोने, चांदी की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सामान जप्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button