पत्रकार डॉ. लीलाराम साहू के सुपुत्र दुष्यंत का विवाह संपन्न, हजारों लोगों ने दिया नवदंपति को आशीर्वाद
मानस संघ ने रामचरितमानस भेंट कर दी शुभकामनाएं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लीलाराम साहू के सुपुत्र दुष्यंत साहू और पायल साहू के मंगल परिणय अवसर पर आयोजित विवाह एवं आशीर्वाद समारोह में हजारों लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर समाज, पत्रकारिता, चिकित्सा, राजनीति और विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
समाज के प्रतिष्ठित लोगों की रही उपस्थिति
जानकारी के अनुसार नायकबॉधा निवासी मेसुल राम साहू, जो माँ कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के वरिष्ठ संचालक हैं, उनकी सुपुत्री पायल साहू का विवाह नवापारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लीलाराम साहू के सुपुत्र दुष्यंत साहू के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में मानस जगत के अनेक विद्वान आचार्यों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही।
वर-वधू को दिए आशीर्वाद
इस अवसर पर माँ कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के पदाधिकारियों ने नवदंपति को रामचरितमानस ग्रंथ भेंट कर उनके सुखी एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। साथ ही वर-वधू के माता-पिता को भी शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।
चिकित्सकों ने नवदंपति को दी बधाई
इधर नवापारा राजिम में आयोजित आशीर्वाद समारोह में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. कविता लाल, डॉ. के.आर. सिन्हा, डॉ. टी.एन. रमेश, डॉ. रमेश सोनसायटी, डॉ. रेशमा साहू, डॉ. उदय निषाद, डॉ. सदानंद, डॉ. मुन्ना खान , डॉ. रूपसिंग साहू सहित कई चिकित्सकों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
इसके अलावा पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर शर्मा, रमेश चौधरी, आलोक पहाड़िया, संतोष सोनकर, ताबिर हुसैन, श्रीकांत साहू, नागेंद्र निषाद, तुकाराम कंसारी, युवराज साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि योगिता सिन्हा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व जनपद सभापति टिकेंद्र ठाकुर, द्वारिका साहू, लाला साहू, ईश्वरी साहू,
फिंगेश्वर जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, पप्पू साहू, रमेश साहू, छन्नूलाल साहू, दौवा राम साहू, मेघनाथ साहू, परदेसी राम साहू, मयाराम साहू, चंद्रिका साहू, गोविंद साहू, बबलू वर्मा, पार्षद सभापति सचिन सचदेव, पार्षद नम्मू नारायण, लोमेश्वरी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आशीर्वाद समारोह में सभी ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r











