गरियाबंद जिले में हाथियों का आतंक जारी, फिंगेश्वर क्षेत्र में 3 हाथी कर रहे विचरण, वन विभाग कर रहा अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में लगातार दंतैल हाथियों का आतंक जारी है। पाण्डुका क्षेत्र से दंतैल हाथी ME-3 महासमुंद की ओर विचरण कर रहा है। इधर फिंगेश्वर क्षेत्र में तीन दंतैल हाथी की धमक से ग्रामीण दहशत में है। ये हाथी फसलों को नुकसान करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों को हाई अलर्ट कर सतर्क रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर-पाण्डुका वन मंडल में तीन दंतैल हाथी विचरण कर रहे है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्राम परसदा, पतोरा, गनियारी, खुड़सा, सिलयारी, बाहरा, फुलझर, जोगिडिपा, बेलर, चरौदा, बहाना, काढ़ी, जमाहि, छुईहा आदि ग्राम में हाई अलर्ट जारी किया है। अभी खेती किसानी का कार्य जोरो पर है। ऐसे में हाथियों के आने से ग्रामीणों क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दिन में ग्रामीण जैसे-तैसे काम चला लेते हैं, लेकिन शाम होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ये तीनों दंतैल हाथी दिन भर जंगल में और शाम होते ही गांव में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा फसलों और मकानों को नुकसान पहुंच रहे है। वन विभाग के अनुसार दंतैल हाथी अभी कक्ष क्र. 43 की ओर विचरण कर रहे हैं। हाथियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया गया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सभी हाथियों की निगरानी वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीम कर रही है। वन विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए जंगल की ओर न जाने, सतर्क रहने मुनादी कराई है।

वीडियो :-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

धमतरी से गरियाबंद लौटा दंतैल हाथी, इन ग्रामों पर हाई अलर्ट जारी, वन विभाग रख रहा निगरानी

Related Articles

Back to top button