शराब के नशे में पिता करने लगा ऐसी हरकत की बेटे ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से मार डाला, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खून से लथपथ पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, घटना 8 जुलाई की है। ग्राम बकेली निवासी संतोष गबेल (65) शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे संतोष गबेल नशे में धुत होकर घर आया और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान उसका बेटा कुश कुमार गबेल घर में खाना खा रहा था। तभी शराब के नशे में धुत संतोष गबेल हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया और बेटे से लड़ाई करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों घर से बाहर निकल गए।

घर के बाहर कुश गबेल ने अपने पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और अपने पिता की गर्दन पर दो-तीन बार वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष को ग्रामीणों की मदद से खरसिया अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कुश गबेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से एक कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

नाबालिग लड़की की हत्या की खेत में फेंका शव, रिश्तेदार ने की हत्या, ये वजह आई सामने

Related Articles

Back to top button